फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार देवर की मौत, भाभी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद(फतेहपुर)। मुगलरोड हाईवे पर पोजेपुर मोहल्ले के पास सोमवार की दोपहर बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार देवर-भाभी घायल हो गए। इलाज के दौरान देवर की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल भाभी को सीएचसी से हैलट कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कानपुर जिले के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के मुगलपुर गांव निवासी रामनाथ के बेटे दशरथ यादव (30) किसान थे। सोमवार को वह अपनी भाभी निर्मला उर्फ गुड्डन (35) के साथ बाइक से कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बढ़ौरी गांव स्थित ब्रह्मदेव मंदिर दर्शन जा रहे थे। दोपहर लगभग 12 बजे बाइक सवार जैसे ही कस्बे के मुगल रोड हाईवे पर

पोजेपुर मुहल्ले में पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक से भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकों में सवार गिर गए। हादसे में किसान दशरथ और उसकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक बाइक छोड़कर भाग निकले। घायल देवर-भाभी को जहानाबाद पुलिस सीएचसी लेकर पहुंची। यहां देवर ने
विज्ञापन


दम तोड़ दिया। गंभीर घायल भाभी को डॉक्टरों ने हैलट कानपुर के लिए रेफर किया। दशरथ के बड़े भाई धर्मेंद्र ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दशरथ अविवाहित थे। उधर, पुलिस ने घटना स्थल पर पड़ी दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में देवर की मौत, भाभी कानपुर रेफर
बढ़ौरी ब्रह्मदेव मंदिर दर्शन करने जा रहे थे, मुगलरोड हाईवे पर हुआ हादसा
घटनास्थल से पुलिस ने दोनों बाइकें कब्जे में ली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें