पुरकाजी। छपार क्षेत्र के एक नेता और विद्युत निगम के बाबू में गाली गलौच हो गई। जिसमें नेता ने पुलिस को तहरीर दे दी। जिसके बाद विद्युत निगम के कर्मचारी भी थाने पहुंच गए और नेता पर गाली गलौच करने का आरोप लगाया। इस दौरान दानों पक्षों में नोकझोंक हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर मामला निपटा दिया।
छपार थाना क्षेत्र निवासी नेता साजिद के अनुसार उसने कुछ दिन पूर्व विद्युत निगम के कर्मचारियों पर कोल्हू स्वामियों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया था। जिसमें पुरकाजी बिजलीघर पर तैनात एसडीओ व जेई का तबादला हो गया था। थाने पर दी गई तहरीर में नेता ने आरोप लगाया कि शनिवार को उसने पुरकाजी बिजलीघर पर तैनात क्लर्क संजय चौधरी को किसी काम के लिए फोन किया, जिसमें उसने उसके साथ गाली गलौच करते हुए बिजली के ट्रांसफार्मर पर बांधकर सबक सिखाने की धमकी भी दी। उधर, विद्युत निगम के कर्मचारी भी थाने पहुंच गए और नेता पर गाली गलौच करने का आरोप लगाकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इस दौरान दोनों पक्षों में गर्मा गर्मी भी हुई। जिस पर इंस्पेक्टर ने दोनों पक्षों को शांत कर समझौता कर मामले का निपटारा करा दिया।