फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह पूर्व मारपीट करने के आरोपियों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट करने के आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन

भोपा। एक माह पूर्व युवक के भरी पंचायत में जूते मारने व पीड़ित के घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक यतेंद्र सिंह ने बताया कि एक माह पूर्व थाना क्षेत्र के ग्राम जौली में इसरार नामक युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट करते हुए उस पर जानलेवा हमला किया था। पीड़ित द्वारा की गई गांव से पलायन करने की घोषणा से हड़कंप मच गया था। इसी संबंध में शेर अली द्वारा दी गई तहरीर पर उसी समय रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जौली चौकी प्रभारी गुरबचन सिंह ने शनिवार को पुलिस टीम के साथ चार आरोपियों हन्नान, ताजिम, सलीम व गुलजार को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

वांछित आरोपी को जेल भेजा
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव रुड़कली में बीस दिन पूर्व पुलिस ने रजबहे के पास से गोकशी को पकड़ा था। उसी समय मौके से एक व्यक्ति बाबू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अन्य तीन आरोपियों नावेद, तुराब व काला मौके से फरार हो गए थे। शनिवार को उपनिरीक्षक बीर सिंह ने फ़रार चल रहे आरोपी नावेद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फरार चल रहे तुराब व काला की पुलिस तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें