फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी व उतराखंड बॉर्डर के गांव में युवक की हत्या से तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर के गांव में युवक की हत्या से तनाव
विज्ञापन

भोपा। यूपी व उत्तराखंड बॉर्डर के गांव में दूसरे संप्रदाय के युवकों ने धारदार हथियारों से युवक की हत्या कर डाली। इस वारदात को लेकर बॉर्डर के गांवों में तनाव फैल गया है। तनाव को देखते हुए भोपा पुलिस को भी सतर्क कर दिया गया है। भोपा थाने की पुलिस बल भी तनाव को देखते हुए गांवों में तैनात कर दिया गया है। भोपा पुलिस गांव में गश्त करके ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के गांव दल्लावाला निवासी 27 वर्षीय सोकेश पुत्र मांगेराम मंगलवार को अपनी भैंसा-बुग्गी में पम्पिंग सेट लेकर खेतों में पानी चलाने के लिए जा रहा था। गांव जोगावाला के रहने वाले दूसरे संप्रदाय के युवकों के साथ सोकेश की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दूसरे समुदायों के युवकों ने धारदार हथियारों से सोकेश की हत्या कर दी। इस वारदात को लेकर यूपी व उत्तराखंड के गांव में दोनों समुदायों के लोगों में तनाव फैल गया। हत्या की सूचना पर उत्तराखंड पुलिस के अलावा पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके वारदात पर पहुंच गए थे। यूपी बॉर्डर के गांव मजलिसपुर तौफीर, महराज नगर, सिताबपुरी आदि गांव में तनाव को देखते हुए भोपा पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। भोपा थाने के पुलिस बल को भी इन गांवों में तैनात कर दिया गया है। भोपा थाना प्रभारी डा. बीपी सिंह व एसआई चंद्रसैन सैनी पुलिस बल को साथ लेकर बॉर्डर के गांवों में गश्त कर रहे हैं। पुलिस ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील करती हुई गांवों में गश्त कर रही है। फिलहाल भी बॉर्डर के गांवों में तनाव व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें