पुरकाजी। नाले में शव मिलने से पुलिस में क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सोमवार शाम करीब चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के ग्राम भैंसानी के निकट रजबाहे में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शव कोतवाली देवबंद क्षेत्र में होने पर वापस लौट आई। पुलिस ने बताया कि शव 26 वर्षीय मोनू पुत्र सतपाल वर्मा निवासी रुड़की उत्तराखंड का है। जो गृह क्लेश में 25 मई को गंग नहर रुड़की में कूद गया था। उसके परिजन और देवबंद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और शव को कब्जे में ले लिया था।