फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा कारोबारी की हत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कपड़ा कारोबारी की हत्या की कोशिश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नईमंडी के पॉश इलाके गांधी कालोनी में सोमवार शाम दो युवकों ने एक कपड़ा कारोबारी की हत्या का प्रयास किया। हमलावरों ने उसकी गर्दन पर चाकू से प्रहार किए। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल के पिता की ओर से हत्या के प्रयास का नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नईमंडी कोतवाली क्षेत्र की गांधी कालोनी की गली नंबर 13 निवासी शुभम कालरा पुत्र राजेश कालरा कपड़ों का कारोबार करता है। बताया गया है कि पांच दिन पहले उसकी किसी बात को लेकर एक युवक से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। सोमवार को भी इनके बीच कहासुनी हुई। शाम को किसी ने फोन कर शुभम को गांधी कालोनी के गोलोक धाम के पास बुलाया। वहीं पर दो युवकों ने उसे दबोच लिया और हत्या करने की नीयत से चाकू से उसकी गर्दन रेत दी। शुभम के शोर मचाने पर लोग दौड़ कर आए तो हमलावर फरार हो गए। तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने उसे लहूलुहान अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। देर रात घायल के पिता राजेश कालरा ने नई मंडी कोतवाली पर गांधी कालोनी निवासी अमित और मोहित को नामजद कराते हुए हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें