चोरों ने जंगला उखाड़ कर गोदाम खंगाला
मुजफ्फरनगर। नईमंडी के भोपा रोड पर रात में चोरों ने एक गोदाम का जंगला उखाड़ कर एक लाख की नगदी समेत करीब पांच लाख की संपत्ति चोरी कर ली। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
नईमंडी के गऊशाला रोड निवासी मयंक शर्मा का भोपा रोड पर शाकुंभरी स्टील ट्रेडर्स नाम से गोदाम है। रविवार रात को चोरों ने गोदाम का जंगला उखाड़ कर गोदाम में चोरी कर ली। सोमवार सुबह मालिक गोदाम पर पहुंचा तो चोरी की घटना का पता चला। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित ने नईमंडी कोतवाली पर चोरी की तहरीर दी। बताया कि चोरों ने गोदाम में सेफ में रखे एक लाख रुपयों के अलावा एलईडी, बैंट्रे, इंवर्टर आदि सामान चोरी कर लिया। चोरी गए सामान की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।