बड़ौत (बागपत)।
कांशीराम कॉलोनी के नजदीक दो बदमाशों ने ई-रिक्शा लूटने का प्रयास किया और विरोध करने पर तमंचों की बटों से हमलाकर चालक को घायल किया। शोर सुनकर लोग उधर दौड़े तो बदमाश भागने लगे, लेकिन एक को उन्होंने पकड़ लिया और पहुंची पुलिस को सौंप दिया।
रविवार की रात में गुराना रोड निवासी ई-रिक्शा चालक इंतजार रेलवे स्टेशन पर खड़ा था, तभी दो युवक आए और उन्होंने कांशीराम कॉलोनी जाने के लिए रिक्शा किराये पर तय की। जब वे कांशीराम कॉलोनी के नजदीक सुनसान जगह पहुंचे और उन्होंने तमंचे के बल पर ई-रिक्शा को रुकवाया और लूटपाट का प्रयास किया। चालक ने शोर मचा दिया। इस पर बदमाशों ने चालक को तमंचों की बटों से हमला कर घायल किया। शोर सुनकर लोग उधर पहुंचे और भागते एक बदमाश को दबोच लिया और बाद में पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए बदमाश से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। उसने अपना नाम सादाब पुत्र तौफीक निवासी शामली बताया है और अपने साथी का नाम नदीक पुत्र वसीम भी पुलिस बता दिया है। पुलिस ने इंतजार की तहरीर पर मामला दर्ज किया और भागे बदमाश के साथी को पकड़ने का प्रयास कर रही है।