मनोरोगी युवती गंगनहर पर घूमती मिली
खतौली। गंगनहर पुल के पास अलकनंदा के निकट एक मनोरोगी युवती संदिग्ध हालत में घूमती हुई मिली। इस दौरान वहां से कार में गुजर रहे आर्मी के अफसर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवती को लेकर थाने पहुंची। मनोरोगी होने की वजह से युवती अपना नाम व पता भी नहीं बता पा रही है।
मंगलवार को गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी से कार में दिल्ली से एक आर्मी ऑफिसर जा रहे थे। उन्होंने गंगनहर पुल के पास अलकनंदा पुल के पास एक युवती को संदिग्ध हालत में घूमती हुए देखी। ऑफिसर ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस युवती को थाने लेकर पहुंची। पुलिस ने थाने में युवती से पूछताछ की, लेकिन वह कुछ भी नहीं बता पा रही है। पुलिस का कहना है कि युवती मनोरोगी है। युवती को महिला थाने में भेज दिया जाएगा।