सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
रोसया(संतकबीरनगर)। धनघटा क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर खरचा पेट्रोल पंप के पास ट्रक की चपेट में आने बाइक सवार एक महिला की मंगलवार को मौत हो गई। जबकि बाइक चालक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बस्ती जिले के लालगंज क्षेत्र के पसड़ा गांव निवासी 60 वर्षीय किशोरा देवी पत्नी द्वारिका मंगलवार को बेटे धर्मेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर मायके अलाईचक थाना धनघटा से घर लौट रही थीं। जब वह खरचा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के करीब पहुंचे तो किशोरा देवी बाइक से सड़क पर गिर गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसी समय पीछे तेज गति के साथ आया ट्रक उन्हें कुचलते हुए भाग निकला। महिला की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंची। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रक की तलाश की जा रही है। महिला की मौत से परिजन गमगीन थे।