फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने तमंचा दिखाकर कर पेंटर को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने तमंचा दिखाकर कर कारपेंटर को लूटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भोपा। कस्बे से घर लौट रहे बाइक सवार कार पेंटर से नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर नकदी व मोबाइल लूट लिया। सूचना पर परिजन व ग्रामीणों मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की। पुलिस द्वारा दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया। बाद में ग्रामीण हंगामा कर एक युवक को छुड़ा ले गए।
विज्ञापन

गांव गादला निवासी शंकर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह कारपेंटर है। प्रतिदिन की तरह वह मोटरसाइकिल से शनिवार की शाम ग्राम बेहड़ा थ्रू के रास्ते से घर लौट रहा था, जैसे ही वह रसूलपुर रजबहे की पुलिया के पास पहुंचा तो वहीं पर एक युवक ने उसे रोक लिया और गन्ने के खेत से निकले अचानक दो नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा दिखाकर गोली मारने की बात कह उसकी जेब से तीन हजार रुपये तथा मोबाइल छीन लिया। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर उसे बाइक की चाबी देकर छोड़ दिया। शंकर ने घर आकर घटना की सूचना परिजनों को दी तो उसके पिता ने यह सूचना डायल 100 की दी। पुलिस व ग्रामीणों ने बदमाशों की जंगल में तलाश की। इसी दौरान पुलिस द्वारा गांव रसूलपुर के दो युवकों को संदिग्ध मानकर हिरासत में लिया गया, जिस पर देर राति रसूलपुर के ग्रामीणों ने थाने पहुंच कर एक युवक को निर्दोष बताते हुए हंगामा कर छुड़ा लिया। पीड़ित का कहना है कि एक बदमाश को उसने पहचान लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में हिरासत में लिए गय युवक से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें