फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़कली के सामूहिक हत्याकांड में गवाह से जिरह

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कली के सामूहिक हत्याकांड में गवाह से जिरह
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव बड़कली मोड़ पर वर्ष 2011 में पूर्व ब्लॉक चेयरमैन उदयवीर सिंह समेत उनके परिवार के आठ लोगों की ट्रक से रौंदकर की गई सुनियोजित हत्या के मामले में सोमवार को कोर्ट में मुकदमे के 15वे गवाह से बचाव पक्ष की जिरह हुई। इसके बाद मामले की सुनवाई 20 नवंबर तक स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बधाई निवासी पूर्व ब्लॉक चेयरमैन उदयवीर सिंह व उनके परिजनों की गाड़ी को देवबंद मार्ग स्थित बड़कली मोड़ पर वर्ष 2011 में सुनियोजित साजिश के तहत हादसे का रूप देते हुए ट्रक से रौंद दिया गया था। जांच के दौरान यह हादसे के बजाय सामूहिक हत्याकांड का मामला निकला, जिसमें चर्चित विक्की त्यागी उर्फ विक्रांत व उसकी पत्नी मीनू समेत 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इनमें से विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी की हत्या की जा चुकी है। मुकदमे की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। सोमवार को सुनवाई के दौरान मुकदमे के 15वें गवाह दरोगा दलबीर सिंह कोर्ट में पेश हुए, जिनसे बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं जिरह की। जिरह के बाद न्यायाधीश ने मुकदमे की सुनवाई आगामी 20 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें