फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौशाद ने छुटकारा पाने को की थी रूखसार की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

छपार के गांव खुड्डा की रुखसार की हत्या उसके प्रेमी नौशाद ने उससे छुटकारा पाने के लिए की थी। आरोप है कि वह निकाह का दबाव बना रही थी तथा ऐसा न करने पर रेप के मामले में जेल भिजवाने की धमकी दे रही थी। पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि छपार के ग्राम खुड्डा के लियाकत की पुत्री रुखसार को छपार निवासी नौशाद ने अपने प्रेम जाल फंसा लिया था। युवती का पिता कोल्हू में मजदूरी करता है। पुलिस ने शुक्रवार को नौशाद को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने खुलासा करते हुए बताया कि उसका रुखसार के साथ तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रुखसार उस पर बार-बार निकाह करने का दबाव बना रही थी। ऐसा न करने पर उसे रेप के मामले में जेल भिजवाने की धमकी दे रही थी। उससे छुटकारा पाने के लिए 30 अप्रैल को उसको ग्राम खुड्डा से रेई रोड पर ले जाकर उसकी मेदपुर के जंगल में ईख के खेत में उसके ही दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें