फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में संघर्ष, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली।
विज्ञापन

गांव समौली में बारिश के बाद नाली का कूड़ा घर के सामने करने पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। हमले में एक ही पक्ष के तीन लोग हुए घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल मामला शांत किया।
विज्ञापन

रतनपुर के गांव समौली निवासी धर्मपाल शर्मा पुत्र रामकिशन शर्मा के पड़ोस में सुखपाल एवं सहेंद्र पुत्रगण महेंद्र आदि का मकान है। बुधवार शाम बारिश रुकने के बाद सुखपाल के बच्चों ने अपने सामने की नाली का कूड़ा धर्मपाल शर्मा के मकान के आगे इकट्ठा कर दिया। जिस पर धर्मपाल पक्ष ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। सुखपाल पक्ष के सहेंद्र पुत्र महेंद्र और अंकित, मोहित, गौरव, रोहित पुत्रगण सुखपाल आदि ने लाठी डंडो और धारदार हथियारों से धर्मपाल शर्मा के मकान पर धावा बोल दिया। हमले में धर्मपाल एवं रविंद्र पुत्रगण रामकिशन और सत्यदेव पुत्र धर्मपाल घायल हो गए। धर्मपाल और रविंद्र को सिर में काफी चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा है। सत्यदेव ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें