फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वकर्मा चौक पर कार से 80 हजार 600 रुपये चोरी, सीसी कैमरों में कैद हुई वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वकर्मा चौक पर कार से 80 हजार 600 रुपये चोरी, सीसी कैमरों में कैद हुई वारदात
विज्ञापन

यमुनानगर। कुरुक्षेत्र-सहारनपुर मार्ग पर स्थित सबसे व्यवस्त विश्वकर्मा चौक पर खड़ी कार से चोर 80 हजार 600 रुपये से भरा बैग उड़ा ले गए। घटना को बुधवार दिनदिहाड़े अंजाम दिया गया, जबकि चौक पर हर वक्त ट्रैफिक रहता है। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पास की लगे सीसीटीवी कैमरे में दो युवक वारदात को अंजाम देते नजर आए। पुलिस ने दोनों अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर सीसी कैमरों में रिकॉर्ड हुई फुटेज कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हुडा सेक्टर-17 निवासी सतेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उनका विश्वकर्मा चौक स्थित अंबाला टायर वर्क्स के नाम से शोरूम है। वह अपनी कार से शोरूम पर गए थे। इस दौरान वह बिना गाड़ी लॉक किए शोरूम में चले गए, जहां से कुछ देर बाद लौटने पर गाड़ी में रखा बैग नहीं मिला। बताया कि, इसमें करीब 80 हजार 600 रुपये थे, उन्होंने आसपास बैग की तलाश की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। इस पर उन्होंने इसकी सूचना हमीदा चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे हमीदा चौकी इंजार्च भूपेंद्र सिंह ने टीम सहित छानबीन की। इस दौरान पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात की फुटेज मिल गई। इसमें दो युवक वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोरूम संचालक की सतेंद्र पाल सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। उनका प्रयास है कि वारदात को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाए।
भूपेंद्र सिंह, प्रभारी, हमीदा चौकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें