फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र विमल की हत्या में अज्ञात में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र की हत्या में पांच युवकों को हिरासत में लिया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांधी नगर में हुई छात्र विमल की हत्या में उसके पिता की ओर से अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के आधार पर भी मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर निवासी छात्र विमल की शनिवार रात में गोली मार हत्या कर दी गई थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द घटना के खुलासे का दावा कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से शराब की बोतल आदि भी बरामद की है। मृतक के पिता राजकिशोर की ओर से अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस एक मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है, जिसकी गिरफ्तारी से पूरे मामले की तस्वीर साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें