फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला युवक का नग्न अवस्था में शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। बलवाखेड़ी नहर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के सिर पर चोट के निशान है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या करके शव को नहर में फेंका है। शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

गांव बलवाखेड़ी के निकट नहर में रविवार को एक युवक का शव बहता हुआ आया। शव पुल पर आकर अटक गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। युवक की पहचान नहीं हो सकी। सिर पर चोट के निशान थे, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंका है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शव करीब एक हफ्ते पुराना मालूम पड़ता है। शव की शनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें