फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशक दवा खाने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के थानागद्दी बस स्टैंड के पास एक युवक ने किसी बात से क्षुब्ध होकर कीटनाशक दवा खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने परिजन को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी लेकर गए। जहां डाक्टरों ने हालात गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गयी। लाइन बाजार जौनपुर निवासी आलोक सिंह (23) वर्ष रविवार दोपहर एक बजे वाराणसी से जौनपुर जा रहे था। वह जलालपुर चौमुहानी पर बस से उतर गया। जलालपुर थानागद्दी बस स्टैंड की तरफ चला गया। एक दुकान से कोल्डड्रिंक लिया और पहले से ही जेब में रखे चूहा मारने की दवा को लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। जब लोगों ने देखा कि वह बेहोश हो रहा है तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए उसी के मोबाईल से परिजनों को भी सूचना दे दिया। मौके पर पहुंचे परिजन और इंस्पेक्टर विनय प्रताप सिंह युवक को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। हालात गंभीर होने पर उसे जिलाचिकित्सालय भेजा दिया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। पुलिस को मृत युवक के जेब से चार पैकेट चूहा मारने की दवा मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें