चेंबर से वकील का पर्स चोरी
मुजफ्फरनगर। कचहरी में एक महिला अधिवक्ता का पर्स उसके ही चेंबर से चोरी हो गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से चोरी करने वाले को तलाश रही है। रामपुरी निवासी महिला अधिवक्ता अंतिम पुंडीर ने सिविल लाइन थाने में इस संबंध में तहरीर दी। बताया कि चेंबर नंबर एच-83 में उसने अपना पर्स रखा था, जिसे किसी ने चोरी कर लिया। पर्स में नगदी के अलावा एक अंगूठी और अन्य कागजात है। पुलिस ने कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
चुराया ट्रक बड़ौत में मिला
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र से चुराया गया ट्रक बागपत के कसबा बड़ौत के पास लावारिस खड़ा मिला है। ट्रक चोरी करने वाले क्लीनर वसीम निवासी निरमानी की तलाश जारी है। गत दिवस सुजडू के कुंगर पट्टी निवासी अनीस अहमद पुत्र अली हसन ने पुलिस को सूचना दी थी कि गांव के बाहर अमर स्वीट्स के सामने से उसका क्लीनर ट्रक को चोरी करके फरार हो गया।