फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी नर्सिंग होम पर छापा, अल्ट्रासाउंड मशीन सील

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। (मुजफ्फरनगर)। शाहपुर के चौधरी नर्सिंगहोम एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा गया। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने लिंग परीक्षण होने की शिकायत पर सेंटर पर कार्रवाई की है। टीम ने मौके से 30 हजार रुपये बरामद किए, जिन्हें अल्ट्रासाउंड मशीन के साथ सील किया गया। सेंटर पर छापामारी और जांच को लखनऊ से आला अधिकारी मॉनिटरिंग करते रहे। करीब तीन घंटे तक टीम ने एक-एक बिंदु पर जांच कर रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन

शाहपुर के बुढ़ाना रोड पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ अनीता चौधरी का नर्सिंगहोम एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर है। यहां पर डॉ अनीता के पति डॉ नीलकांत चौधरी देखरेख करते हैं। सेंटर पर लिंग परीक्षण और गर्भपात की शिकायतों को लेकर बीते तीन दिनों से नजर रखी जा रही थी। सोमवार की सुबह सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा ने चिकित्सकों की टीम साथ लेकर सेंटर पर छापा मारा। अधिकारियों ने सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव, शाहपुर पुलिस को साथ लेकर नर्सिंगहोम पर छापा मारा। टीम ने सेंटर का दरवाजा बंद कर किसी को बाहर या भीतर नहीं जाने दिया। करीब तीन घंटे तक चिकित्सकों और प्रशासनिक अधिकारियों ने छानबीन की। सेंटर पर लगी मशीन की जांच की गई, जिसका रिकार्ड कब्जे में लिया गया है। सेंटर पर छापेमारी से पहले दो महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया जा चुका था। इसकी भी जांच हो रही है। मौके से टीम ने 30,730 रुपये बरामद करने के साथ रजिस्टर, ग्राहकों की लिस्ट को कब्जे में लिया है। पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ एसके अग्रवाल, सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा, एसडीएम बुढ़ाना श्याम अवध चौहान, तहसीलदार रतन वर्मा की मौजूदगी में अल्ट्रासाउंड मशीन के साथ बरामद रुपयों को भी सील किया गया है। उधर, छापामारी की कार्रवाई को लखनऊ से अधिकारी मॉनिटरिंग कर रहे थे, उनके इशारे पर ही कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। केंद्र पर पहले भी लिंग परीक्षण के साथ गर्भपात होने की शिकायतें मिली थी, जिसको लेकर आला अधिकारी निगरानी बनाए हुए थे। सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा ने बताया कि केंद्र पर लिंग परीक्षण की शिकायतों को लेकर छापामारी की गई है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। केंद्र का रिकार्ड जब्त कर मशीन का सील किया गया है।
आईएमए से जुड़े हैं लिंक
शाहपुर। अल्ट्रासाउंड केंद्र पर चिकित्सक नीलकांत चौधरी अवैध रूप से काम कर रहे थे। टीम ने बताया कि डॉ चौधरी अल्ट्रासाउंड करने के लिए वैध नहीं है। अल्ट्रासाउंड करने के लिए रेडियोलाजिस्ट होना जरूरी है। साथ ही केंद्र का आईएमए से लिंक बताया गया है, जिसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

गिरफ्तारी की भी चर्चा, विभाग का इंकार
शाहपुर। चौधरी नर्सिंग होम पर छापेमारी के बाद एक युवक को हिरासत में लेने की चर्चा है, लेकिन विभागीय अधिकारी इससे इंकार कर रहे हैं। इतना ही नहीं, सेंटर पर जिस महिला के अल्ट्रासाउंड को लेकर छापेमारी की गई, उसको ही बदल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें