फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवती की मौत, चाचा-भतीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गांव तिगाई के पास बस की टक्कर लगने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि तीन साल बच्चा और एक युवक घायल हो गए। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव टिटौड़ा निवासी उमेश पुत्र बाबूराम शुक्रवार को बाइक पर खतौली में सामान खरीदने के लिए आया था। साथ में भतीजी 20 वर्षीय गायत्री पुत्री महिपाल बैठी थी। गायत्री के साथ उसका तीन साल का भतीजा आर्व भी था। बाजार से सामान खरीदकर तीनों गांव लौट रहे थे। जीटी रोड पर गांव तिगाई के पास रोडवेज डिपो की अनुबंधित बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में गायत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चाचा उमेश और आर्व घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस को लेकर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के घायल चाचा उमेश ने अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें