पूर्व प्रधान के साथ की अभद्रता
देवबंद। शहजादपुर उर्फ सैनपुर गांव के पूर्व प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के निवासी पिता और पुत्र पर अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।
सैनपुर गांव के पूर्व प्रधान हरपाल सिंह के मुताबिक बुधवार सुबह वह खेत पर गया था। आरोप है कि जब वह लौट रहा था तो रास्ते मे पहले से खड़े गांव के एक युवक ने उसे रोक लिया और उसके साथ अभद्रता करने लगा। हरपाल का आरोप है कि जब वह शिकायत लेकर आरोपी युवक के घर गया तो वहां मौजूद उसके पिता ने उल्टा अभद्रता शुरू कर दी। उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है। वहीं, कोतवाली पुलिस ने झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी याकूब और उसके भाई महबूब का शांतिभंग में चालान किया है।