फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम जागरण को लेकर प्रशासन में हडकंप

विज्ञापन
विज्ञापन
भीम जागरण को लेकर प्रशासन में हड़कंप
विज्ञापन

शाहपुर। भीम आर्मी के भीम जागरण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसएसपी ने कसबे में पहुंच कर जागरण के उद्देश्य की जानकारी ली। सहारनपुर की जेल में रासुका में बंद चंद्रशेखर उर्फ रावण की रिहाई को लेकर जिले से भीम आर्मी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दिल्ली के जंतर-मंतर पर आए सम्मेलन में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

शाहपुर कसबे के एक बैंक्वेट हॉल में मंगलवार की रात्रि भीम जागरण के आयोजन की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। भीम आर्मी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गांव-गांव से कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी थी। इसी बीच ट्रैक्टर ट्रालियों और बुग्गियों में सवार ग्रामीण जागरण स्थल पर पहुंचने लगे। भीम सेना जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। एसएसपी अनंत देव पुलिस बल के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए और भीम आर्मी के पदाधिकारियों से बातचीत की। कानून व्यवस्था के मद्देनजर कप्तान ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कराया। कई थानों की पुलिस और पीएसी के जवानों को जागरण स्थल पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। एसपी देहात अजय सहदेव आदि पुलिस अफसर मौजूद रहे। भीम आर्मी ने जागरण में दलित नेताओं को भी आमंत्रित किया है, जिनमें बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर के पौत्र राजरत्न अंबेडकर आदि भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें