बुढ़ाना। कोतवाली क्षेत्र के एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पड़ोस का एक युवक उसकी नाबालिग बेटी के साथ कई माह से दुराचार करता आ रहा है। आरोप है कि युवक ने बहला फुसलाकर उसे शादी का झांसा दिया हुआ है।यह भी आरोप है कि नाबालिग चार माह की गर्भवती हो गई थी। युवक ने दवाईयां देकर उसका गर्भपात करवा दिया। घटना घर वालों को बताने पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। इंस्पेक्टर सीमा त्यागी ने ने बताया कि तहरीर के आधार पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।