फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा और भतीजी पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चाचा और भतीजी पर किया हमला
विज्ञापन

भोपा। छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी और उसके चाचा पर हमला कर घायल कर दिया है। किशोरी की मां ने आरोपियों के विरुद्घ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि मोहल्ले का ही एक युवक उसकी नाबालिग बेटी से रास्ते में छेड़छाड़ करता रहता है। कई बार उसे ऐसा करने से मना भी किया, लेकिन वह बाज नहीं आया। मंगलवार को भी उसने ऐसा ही किया तो लड़की के चाचा ने इसका विरोध किया। महिला का आरोप है कि इन्हीं कारणों के चलते तीन-चार लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें उसका देवर, बेटी भी घायल हो गई। महिला ने बताया कि आरोपी दबंग है, जो उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला की तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भोपा इंस्पेक्टर का घेराव किया
भोपा। ग्रामीणों और महिलाओं ने थाना प्रभारी का घेराव किया। अधेड़ द्वारा एक दिन पूर्व दो तीन युवकों पर मारपीट और लूटपाट करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बेलड़ा निवासी एक अधेड़ ने तीन युवकों पर लूटपाट और मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी थी। मंगलवार को ग्राम प्रधान संसार सिंह, महिपाल सिंह, श्यामकुमार, दीपक, शेरसिंह, सोमपाल, फेरू, शकुंतला, रेवा, सविता, ललिता, टीटू ने थाने पर आकर प्रभारी निरीक्षक का घेराव किया। आरोप लगाया कि अधेड़ महाराज के वस्त्र पहन कर रहता है, जो नशा कर लोगों से गाली-गलौज करता है। थाना प्रभारी विजय सिंह ने ग्रामीणों को जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें