फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैदपुर के युवक की हरिद्वार में लाश मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
तितावी (मुजफ्फरनगर) ।
विज्ञापन

गांव सैदपुर खुर्द के युवक हरेंद्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव हरिद्वार में मिला है। सूचना पर परिजन शव लेने के लिए हरिद्वार रवाना हो गए।
तितावी के गांव सैदपुर निवासी हरेंद्र (25) पुत्र स्वर्गीय जय सिंह बृहस्पतिवार को बिना किसी को बताए घर से चला गया था। शुक्रवार की दोपहर हरिद्वार कोतवाली पुलिस का परिजनों के पास फोन आया कि यहां पर एक युवक की लाश मिली है, जिसके पास मिली आईडी हरेंद्र की है। मृतक ने जहर खा रखा है। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। बताया गया है कि बृहस्पतिवार को ही हरेंद्र की किसी बात को लेकर मां महेंद्री से कहासुनी हो गई थी, जिस पर मां ने उसे डांट दिया था। हरेंद्र की गत वर्ष ही शादी हुई थी। इस संबंध में पुलिस को भी सूचना दे दी है।
विज्ञापन


युवक पर प्राणघातक हमला
तितावी (मुजफ्फरनगर) । मुकंदपुर गांव में लोकेंद्र ने पड़ोसी देवेंद्र पर गंडासे से प्राण घातक हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। घायल की ओर से हमलावर के खिलाफ तहरीर दी गई है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी लोकेंद्र रात में उसके मकान में घुसा आया था। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उस पर गंडासे से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें