फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को अगवा कर अस्मत लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवा कर महिला से दुराचार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कार सवार लोगों ने महिला को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी बदहवास महिला को जंगल में छोड़कर फरार हो गए। किसी प्रकार महिला घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। शनिवार को महिला की ओर से तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के अनुसार शहर निवासी एक व्यक्ति गहराबाग में मजदूरी करता है। 24 अगस्त की सुबह श्रमिक का मालिक अपने एक साथी के साथ पीड़ित व्यक्ति के घर पहुंचा और उसकी पत्नी को कार में बैठा लिया। आरोपियों ने महिला को उसके पति के शामली क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल होने की झूठी खबर देकर साथ ले लिया। इसके बाद आरोपी आस मोहम्मद, शादाब और एक अन्य महिला को कार में अगवा कर बुढ़ाना मोड़ पर ले गए। यहां महिला के विरोध करने पर आस मोहम्मद ने तमंचे के बल पर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद जंगल में ले जाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने और घटना को किसी को बताने पर आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी बदहवास हालत में जंगल में छोड़कर फरार हो गए। किसी प्रकार महिला घर पहुंची और पति को आपबीती बताई। शनिवार को पुलिस ने दुष्कर्म, अपहरण और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें