फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े बदमाश किसान से रुपयों से भरा थैला लूटकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े किसान से रुपयों से भरा थैला लूटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। दिनदहाड़े जीटी रोड पर दो बदमाश किसान से 10 हजार रुपयों से भरा थैला लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

गांव बड़सू सिकंदरपुर निवासी किसान प्रेम ने बताया कि वह अपने घर से थैले में 10 हजार रुपये की नकदी लेकर खतौली में सामान खरीदने के लिए आया था। जीटी रोड पर थाने से कुछ दूरी पर स्थित संत रविदास मंदिर के पास उसको दो अजनबी लोग मिले। इन दोनों ने हाथ में से रुपयों से भरा थैला छीन लिया और भागने लगे। किसान शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे भागा। बदमाश भागकर एक गली में घुसकर फरार हो गए। किसान ने थाने में पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस किसान को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की। दुकानदारों ने पुलिस को बताया कि उनको लूट की जानकारी नहीं है। किसान का कहना था कि उसने थैला लूटने पर शोर मचाया था, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। पुलिस ने घटनास्थल के सामने व्यापारी की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। फुटेज में घटनास्थल का स्थान उसमें नहीं दिखाई दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें