फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहकड़ा से नाबालिग छात्रा लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। गांव रहकड़ा निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी हाईस्कूल की छात्रा है। सोमवार को वह परिजनों के साथ घर में ही सोई थी। मंगलवार सुबह जब परिजन जगे तो किशोरी लापता थी। जानकारी करने पर पता चला कि दूसरे समुदाय का एक युवक भी घर से लापता है। इस पर परिजन युवक के घर पहुंचे और किशोरी के बारे में जानकारी ली। मगर, उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने युवक पर ही बेटी को बहला फुसलाकर अगवा कर ले जाने का आरोप लगाते हुए उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। मामला दो समुदाय का होने के चलते गांव में तनाव के हालत बने हुए हैं। इंस्पेक्टर भोपा मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्रा की तलाश के लिए टीम बना दी गई है, बहुत जल्द उसे बरामद कर लिया जाएगा। वहीं, एक युवक को पूछताछ के लिए भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें