फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ युवक ने रात में घर में घुसकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चरथावल थाना क्षेत्र के एक गांव में यह वारदात शुक्रवार रात को हुई। किशोरी रात में अपने मकान में सो रही थी। शुक्रवार रात करीब तीन बजे पड़ोस के रहने वाला आरोपी युवक सीढ़ी लगाकर मकान में घुस गया और कमरे में सो रही किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर किशोरी की मां वहां पहुंची तो आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। सुबह परिजन पीड़िता को लेकर चरथावल थाने पर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुुलिस आरोपी की तलाश में दबिश डाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें