फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी आवास के बाहर से रोडवेज बस चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एसएसपी आवास के निकट खड़ी रोडवेज की मुजफ्फरनगर डिपो की अनुबंधित बस बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने चोरी कर ली। पीड़ित बस चालक ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर डिपो की अनुबंधित बस संख्या यूपी-12 टी-0194 पर मोहल्ला मल्हूपुरा निवासी मेहराज पुत्र सलीम बतौर चालक काम करता है। बृहस्पतिवार रात रूट पूरा कर मेहराज ने बस रोडवेज स्टैंड के बाहर एसएसपी आवास के निकट खड़ी कर दी और सोने के लिए घर चला गया। शुक्रवार सुबह वह बस रूट पर ले जाने के लिए रोडवेज डिपो पहुंचा तो एसएसपी आवास के बाहर खड़ी बस गायब मिली। उसने तत्काल बस मालिक ओमसिंह पाल और रोडवेज डिपो प्रभारी राजकुमार तोमर को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद सिविल लाइंस थाना पुलिस को बस चोरी की जानकारी दी गई। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस चोरी की जांच की। पास ही स्थित होटल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी चेक की गई, लेकिन चोरों का पता नहीं चला। बस चालक ने घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें