फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुद्रा लोन के एक लाख 90 हजार रूपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुद्रा लोन के एक लाख 90 हजार रुपये हड़पे
विज्ञापन

कासमपुरगढ़ी। पीएनबी की शाखा कासमपुरगढ़ी में फिर से दलालों का बोलबाला हो गया है। एक दिव्यांग ने दलालों पर मुद्रा लोन के एक लाख 90 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

पीड़ित सलीम अहमद का आरोप है कि छह माह पूर्व पीएनबी बैंक कासमपुरगढ़ी के एक दलाल ने उससे संपर्क किया। उसने किराने की दुकान के लिए उसे मुद्रा लोन दिलाने का झांसा दिया। उसने में फाइल तैयार कराकर उसके हस्ताक्षर करा लिए। आरोप है कि दलालों ने कासमपुरगढ़ी की एक किराना की दुकान के फर्जी बिल बनाकर एक लाख नब्बे हजार रुपये का भुगतान करा लिया। उसे कोई रुपये नहीं मिला। पीड़ित के पक्ष में आए ग्रामीण असरफ, भूरे अंसारी, शकील अहमद पूर्व प्रधान आदि का कहना है कि बैंक में बिना दलालों के कोई काम नहीं होता है। बैंक में दलालों का बोलबाला है। बैंक अधिकारी बिना दलालों के कोई फाइल पास नहीं करते हैं। कोतवाल का कहना है कि मामले में जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें