सितारा हत्याकांड में पति को जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने मल्हूपुरा में हुए सितारा हत्याकांड में नामजद पति नौशाद को मेरठ मेडिकल कॉलेज से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसने पत्नी के चरित्र पर शक कर शनिवार को गर्दन रेत कर हत्या कर दी थी। बाद में उसने भी जान देने की कोशिश की थी।
सिविल लाइन के मोहल्ला मल्हूपुरा निवासी कार चालक नौशाद पुत्र रियाज ने शनिवार दोपहर को चाकू से गर्दन काट कर अपनी पत्नी सितारा बेगम की हत्या कर दी थी। मां को बचाने आए 12 वर्षीय बेटे जैद पर भी पिता नौशाद ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया था। पत्नी की हत्या करने के बाद नौशाद ने आत्महत्या करने के लिए जहर खाकर अपनी हाथों की नशे काट ली थी। नौशाद की नाजुक हालत के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया गया था। सितारा के पिता ने अपने दामाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर सिविल लाइन जीसी शर्मा ने बताया कि नौशाद की हालत में सुधार होने के बाद मंगलवार को पुलिस ने नौशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।