फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनेजर की बाइक से हजारों रुपयों से भरा थैला चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनेजर की बाइक से हजारों रुपयों से भरा थैला चोरी
विज्ञापन

मोरना। पीएनबी बैंक मेें पैसा जमा कराने गए पेट्रोल पंप के मैनेजर की बाइक का बैग काटकर हजारों रुपयों की नगदी साफ कर दी। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। इसमें एक बच्ची के द्वारा नगदी से भरा थैले को चुराने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

मोरना के ब्लाक प्रमुख अनिल राठी के बेहड़ा सादात स्थित पेट्रोल पंप पर गांव शुक्रतारी निवासी विशेष कुमार पुत्र ऋषिपाल मैनेजर है। मैनेजर बाइक द्वारा बैंक में 95 हजार रुपयों की नगदी जमा कराने के लिए पहुंचा। बैंक में पहुंचने के बाद पता चला कि बैंक की कनेक्टिविटी नहीं आ रही है। इस कारण मैनेजर बैंक के बाहर खड़ी अपनी बाइक पर लगे बैग के नगदी से भरे थैले को रखकर बाइक को लेकर बाजार में किसी कार्य के लिए चलाया गया। बाजार से जैसे ही दोबारा बैंक में पैसा जमा कराने पहुंचा, तो बाइक पर लगे बैग से नगदी भरे थैला गायब होने से उसके होश उड़ गए। मैनेजर ने रुपयों के चोरी होने की जानकारी बैंक प्रबंधन को दी। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस बैंक में पहुंची। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच पड़ताल की। फुटेज की जांच में 10-11 साल बच्ची बैंग से थैले को निकाल ले जाती हुई दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें