फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, चार लोगों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली। गांव नंगला में ठेके की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट। पुलिस ने दोनों पक्ष से चार लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

रतनपुरी क्षेत्र के गांव नंगला निवासी वासिद पुत्र अलीशेर ने अटाली मौजा में कुछ जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था। अब उस जमीन को कब्जामुक्त कराया था। जिसके बाद उस जमीन को गांव नंगला निवासी गुलजार पुत्र उम्मेद ने ठेके पर ले ली थी। मगर उस जमीन पर वासिद पक्ष फिर से कब्जा करना चाहता था। गुलजार द्वारा उस जमीन को ठेके पर लेने से वासिद से कहासुनी हो गई। सूचना पर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। झगड़े की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से एक पक्ष से वासिद, गुलबहार तथा दूसरे पक्ष से गुलजार और फतेहआब को हिरासत में ले लिया। जबकि अन्य आरोपी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चारों लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। उधर, मंसूरपुर पुलिस ने जोहरा रोड पर गांव जोहरा निवासी मोहित पुत्र कोमीत को 10 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी मोहित का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें