फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएनए टेस्ट को मृतका का दांत व हडडी का टुकड़ा सुरक्षित रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएनए टेस्ट के लिए मृत महिला का दांत सुरक्षित रखा
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)। रतनपुरी पुलिस अभी तक महिला के शव की शनाख्त नहीं कर सकी है। पुलिस के लिए शव की शनाख्त कराना जी का जंजाल बन गया है। पुलिस ने मृत महिला का दांत और एक हड्डी का टुकड़ा डीएनए टेस्ट के लिए सुरक्षित रखा है। पुलिस की ओर से शव का 72 घंटे बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
विज्ञापन

बता दें कि सात मार्च की सुबह करीब नेशनल हाईवे पर फुलत अंडरपास के पास सड़क किनारे खेत में गोली लगा महिला का शव पड़ा मिला था। पुलिस को शव के पास कोई ऐसा साक्ष्य नहीं मिल सका था, जिससे महिला के शव की शनाख्त हो सके। मात्र मृतका के बाएं हाथ पर दिल के आकार का एक टैटू गुदा हुआ था। जिसमें अंग्रेजी में बिजेंद्र तथा उसी टैटू में छिपाकर उसके अंदर ममता भी लिखा हुआ था। पुलिस के काफी प्रयास करने के बावजूद शव की शनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने 72 घंटे बीत जाने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने महिला की शनाख्त हेतु महिला के कपड़े, चप्पल, पहने हुए आभूषणों में कान के कुंडल, नाक का मोती, पायजेब और चुटकी व चूड़िय़ां आदि सामान सहित डीएनए टेस्ट के लिए एक दांत और हड्डी का टुकड़ा भी सुरक्षित रखा है, ताकि महिला की पहचान हो सके। इंस्पेक्टर रतनपुरी कमल सिंह चौहान का कहना है कि पुलिस महिला की शनाख्त के लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें