फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने के आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरखुरानी गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जीआरपी ने ट्रेनों में मुसाफिरों से पहचान बढ़ाने के बाद उन्हें धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से नशीली गोलियां, मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन

जीआरपी मंगलवार दोपहर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान में लगी हुई थी। जीआरपी इंस्पेक्टर अशोक सिसौदिया ने बताया कि इसी दौरान दो संदिग्ध युवकों को देखकर उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो वे भागने लगे। इस पर घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया गया। आरोपियों में सोनू पुत्र जगदीश निवासी बचनसिंह कॉलोनी व राहुल उर्फ टाईगर पुत्र ज्ञानचंद निवासी कृष्णापुरी शामिल हैं। इंस्पेक्टर के शब्दों में, दोनों आरोपी शातिर अपराधी हैं, जो रेलवे स्टेशन से लंबी दूरी की ट्रेनों में सवार हो जाते थे और अकेले सफर कर रहे मुसाफिरों से बात कर उनके परिचय बढ़ाने के बाद विश्वास में ले लेते थे। इसके बाद आरोपी मुसाफिरों को धोखे से किसी खाद्य सामग्री में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर देते थे, जिसके बाद वे मुसाफिरों का तमाम सामान लेकर चंपत हो जाते थे। आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से नशीली गोलियां और अन्य सामान बरामद किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें