फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी कानूनगो 50 हजार की घूस लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने जानसठ में चकबंदी कानूनगो को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
रामराज क्षेत्र के गांव आलमपुर निवासी किसान सुरजीत सिंह ने बताया कि उसके माता-माता के नाम करीब 150 बीघा कृषि भूमि है। किसान की खसरा खतौनी की नकल में उपयुक्त भूमि का रकबा दर्ज नहीं है। कुछ दिन पूर्व खसरा खतौनी में रकबा दर्ज कराने के लिए किसान ने सीओ चकबंदी कार्यालय में नियुक्त चकबंदी कानूनगो सुनील कुमार से मिलकर दर्ज कराने की मांग की थी। आरोप है कि रकबा दर्ज करने के लिए कानूनगो ने सवा लाख रुपये की मांग की थी। किसान सुरजीत सिंह द्वारा एक बार में इतनी मोटी रकम देने में असमर्थता जताते हुए 50 हजार पहले देकर बाकी पैसे बाद में देने की बात तय हुई। किसान ने चकबंदी कानूनगो के रिश्वत मांगने की शिकायत मेरठ में एंटी करप्शन कार्यालय में कर दी। किसान की शिकायत पर मंगलवार को एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर उदय सिंह, इंस्पेक्टर केपी सिंह व इंस्पेक्टर रणवीर सिंह मुजफ्फरनगर में मिले। डीएम ने टीम के साथ स्टॉफ से संबंधित दो लोगों को भेजा। टीम चकबंदी कार्यालय पहुंचकर आसपास लग गई।
मंगलवार शाम को किसान सुरजीत सिंह ने कार्यालय में कानूनगो सुनील कुमार को 50 हजार की रिश्वत दी। रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो को रंगेहाथ पकड़ लिया। तलाशी में उनकी जेब में रिश्वत के 50 हजार बरामद हुए। किसान और कानूनगो सुनील कुमार के हाथ धोए गए तो दोनों के हाथों पर रंग गुलाबी हो गया, जिससे माना गया कि बरामद पैसा रिश्वत का था। इसके बाद टीम आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। टीम ने थाने में आरोपी कानूनगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में भीड़ जुटी
कानूनगो सुनील कुमार को रिश्वत लेते पकड़े जाने की जानकारी लगते ही तहसील में खलबली मच गई। मौके पर स्टाफ और अन्य लोगों की भीड़ जुट गई। मामला बिगड़ न जाए इसलिए एंटी करप्शन टीम कानूनगो को थाने ले गई। कानूनगो को देखने के लिए थाने में भीड़ लग गई थी। जानसठ इंस्पेक्टर अनिल कुमार बताया कि कानूनगो के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें