फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ से ठगी करने वाला जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मेरठ के सराफ से लाखों रुपये के जेवरात की ठगी करने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उसके कब्जे से बेचे गए जेवरात की नगदी भी बरामद की है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि मेरठ के बांके बिहारी ज्वैलर्स के मालिक सराफ अंकुर गुप्ता से ठगी हुई थी। अंकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कच्ची सड़क से दीपक जैन नामक व्यक्ति ने फोन कर जेवर बनवाने का आग्रह किया था। अंकुर ने जेवर व उसका पर्चा देकर अपने कर्मचारी मनीष को मुजफ्फरनगर भेजा था। दीपक ने मनीष को महमूदनगर स्थित एक मकान में बुलाया और उससे सामान व पर्चा ले लिया था और बिना भुगतान के उसे वापस भेज दिया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संजय पुत्र जनेश्वर निवासी जनकपुरी बताया। संजय ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने यह ठगी अपने भाई के साथ मिलकर की थी। दोनों ने ठगे गए गहने एक सुनार को 83 हजार रुपये से बेच दिए थे, जिसने उक्त गहनों को गला दिया था। सुनार ने अपना हिस्सा रखकर बाकी रुपये उन्हें दे दिये थे। आरोपी मूलरुप से देवबंद का रहने वाला है और उसके भाई का पीड़ित सुनार के पास आना जाना था। पुलिस ने आरोपी के पास से बीस हजार रुपये नकद बरामद कर उसे जेल भेज दिया। बाकी की तलाश की जा रही है।

नशीला पदार्थ बेचते पकड़ा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली ने पीनना के निकट होटल पर छापा मारा। वहां नशीला पदार्थ डोडा मिला। होटल मालिक सरदार लाडी और सुरेंद्र फरार हो गए, जबकि नौकर रियासत को पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन


ससुर पर रेप के प्रयास का आरोप
मुजफ्फरनगर। एक विवाहिता ने अपने ससुर पर दो अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ रेप का प्रयास करने और नकदी लूटकर ले जाने का आरोप लगाते हुए नई मंडी कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गोली मारने वाला जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने दो दिन पहले मिमलाना रोड पर शाहवेज को गोली मार कर घायल करने के वाली आरोपी साहिल उर्फ सलमान निवासी मदीना कालोनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। घायल के पिता अली अहमद की ओर से पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें