फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की खालापार और शेरपुर में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की खालापार और शेरपुर में दबिश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने खालापार और शेेरपुर के बवाल के आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश डाली। इस दौरान पुलिस ने खालापार बवाल के एक आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इमरान खालापार बवाल में जेल गए हाजी शेर का पुत्र है। हाजी शेर को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

ईद के एक रोज बाद पुलिस ने गोकशी की सूचना पर खालापार के कस्सावान में छापा मार कर कई लोगों को हिरासत में लिया था। इस पर लोगों ने पुलिस पर हमला कर और पुलिस के वाहनों में तोड़फोड़ कर आरोपियों को छुड़ा लिया था। इस मामले में पुलिस हाजी शेर समेत एक दर्जन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। जबकि काफी आरोपी फरार है। एसएसपी के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार सुबह खालापार में दबिश दी। इस दौरान एक आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़ा गया आरोपी हाजी शेर का पुत्र है। इसके अलावा पुलिस ने शेरपुर गांव में भी पुलिस के हमलावरों की तलाश में दबिश डाली। वहां पर आरोपियों के मकानों पर ताले लगे मिले। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश डाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें