फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा कर्मी की बंदूक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। टिकौला चीनी मिल की डिस्टलरी में सुरक्षा के लिए तैनात एक गनमैन की लाइसेंसी दोनाली बंदूक चोरी कर ली गयी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर बंदूक बरामद कर ली।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रामराज राजेंद्र गिरी ने बताया कि जोनपुर जनपद का रहने वाला भानु प्रताप पुत्र राम लोचन काफी समय से टिकौला चीन मिल की डिस्टलरी में बतौर गनमैन तैनात है। 21 मार्च को दिन में एक कर्मचारी ने उसके कमरे में घुसकर बंदूक चोरी कर ली और नजदीक ही एक अमरूद के पेड़ के नीचे गड्ढा खोदकर दबा दी। पीड़ित भानू प्रताप द्वारा दर्ज करायी गई एफआईआर के आधार पर पुलिस ने डिस्टलरी में काम कर रहे प्लांट आपरेटर आकाश पुत्र मुकेश निवासी खेड़ी सराय को पूछताछ के लिये पकड़ लिया। कुछ ही देर बाद आरोपी आकाश ने बताया कि उसने भानू के कमरे में घुसकर बंदूक चोरी की थी और एक पेड़ के नीचे दबा दी है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ले जाकर गड्ढे से चोरी की गयी बंदूक बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें