फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम में धारदार हथियार लहराने पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहर्रम में धारदार हथियार लहराने पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

पुरकाजी। क्षेत्र में नौ दिन पूर्व निकाले गए मोहर्रम के जुलूस में तलवारों व अन्य धारदार हथियार सरेआम लहराए जाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व जुलूस कवर कर रहे कैमरों के जरिये आरोपियों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे में नौ दिन पूर्व शिया समुदाय द्वारा मोहर्रम की दसवीं तारीख पर सोगवारों ने मातमपुर्सी की थी। इस दौरान निकाले गए मातमी जुलूस में कई अखाड़ों ने भी शिरकत की थी, जिसमें खुलेआम तलवारें, फरसे व अन्य धारदार हथियार लहराए गए थे। इस मामले में रविवार को थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विजय सिंह ने मातमी जुलूस में धारदार हथियारों का प्रदर्शन करने वाले अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इंस्पेक्टर के अनुसार, घटना की कुछ लोगों द्वारा उसी समय शिकायत की गई थी, जिस पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व वायरल हुई वीडियो क्लिप के साथ ही अन्य स्त्रोतों से जांच की, जिसमें धारदार हथियार लहराए जाने की पुष्टि हुई है। इसी के चलते अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 क (क) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व वायरल वीडियो क्लिप के आधार पर आरोपियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें