फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारी में आई किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तेदारी में आई किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

तितावी। क्षेत्र के गांव निवासी ने गांव के ही चार युवकों पर अपनी नाबालिग भांजी के साथ छेड़छाड़ करने व घर में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी नाबालिग भांजी कुछ समय से उसके यहां ही रहने के लिए आई हुई थी। आरोप है कि दस अगस्त की शाम गांव के ही सुशील, संदीप, राजीव व बबलू ने किशोरी को अकेली पाकर पहले तो उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद आरोपियों ने उसे एक खाली घेर में खींचकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने तहरीर देने के बावजूद पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर कोर्ट की शरण ली। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

किशोरी को अगवा किया
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहाना निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी संदिग्ध हालात में लापता हो गई है। हरसंभव तलाश के बावजूद किशोरी का सुराग नहीं लगने पर पीड़िता ने तहरीर देते हुए बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस ने अज्ञात में अपहरण के मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवती की तलाश में दबिश
मुजफ्फरनगर। नई दिल्ली के डाबड़ी थाने के एएसआई चमन सिंह रविवार को शहर कोतवाली पहुंचे और आमद दर्ज कराते हुए बताया कि उनके थाना क्षेत्र से ज्योति नामक युवती का अपहरण कर लिया गया है। अपहरण में शहर क्षेत्र के रामलीला टिल्ला निवासी आमिर उर्फ इमरान का नाम सामने आया, जिसकी तलाश में आज उसके कई ठिकानों पर दबिश दी गई। हालांकि न तो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा और न ही युवती बरामद की जा सकी। बाद में दिल्ली पुलिस बैरंग ही लौट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें