पुरकाजी। पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी के जुलूस रुकवाकर आतिशबाजी कर रहे दो लोगों को हिरासत में ले लिया, जिसे लेकर लोगों ने थाने पहुंचकर हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने की मांग की।
शनिवार रात करीब नौ बजे पुरकाजी नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी का जुलूस कस्बे के खादर तिराहे से गुजर रहा था। जिसमें कुछ लोग आतिशबाजी कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जुलूस रुकवाकर आतिशबाजी कर रहे कल्लू और आदिल को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इसके विरोध में दर्जनों लोग थाने पहुंच गए। पुलिस से हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें रिहा करने से इंकार कर थाने आए लोगों को लौटा दिया। इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज का कहना है कि किसी को भी आचार संहिता का उलंघन नहीं करने दिया जाएगा।