फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक की मौत
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के एक गांव में अंगूठी पहनाई की रस्म के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में गांव के चौकीदार के लड़के की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य रिश्तेदार गोली लगने से घायल हो गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

जानसठ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार दिन में गांव के चौकीदार की भतीजी की अंगूठी पहनाने की रस्म का घर में समारोह चल रहा था। उसी दौरान लड़की के भाई ने अंगूठी पहनाई की रस्म के दौरान हर्ष फायरिंग कर दी। हर्ष फायरिंग के दौरान एक गोली लड़की के चचेरे भाई यानि चौकीदार के 21 वर्षीय पुत्र की गर्दन को चीरती हुई रिश्तेदार फूफा के हाथ में जा लगी। गोली लगने से दोनों घायल हो गए। परिवार के लोग आनन फानन में घायलों को एक प्राइवेट नर्सिंग होम ले गया। नर्सिंग होम में दोनों को भर्ती कराया, जहां पर इलाज के दौरान चौकीदार के पुत्र की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में सीओ जानसठ सोमेंद्र नेगी ने बताया कि घटना की अभी तक कोई पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। पुलिस को गांव में भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें