फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध ट्रक व तमंचे-कारतूस समेत दबोचा शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचे समेत दबोचा बदमाश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के काली नदी पुल पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक को ट्रक व तमंचे-कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। बरामद ट्रक आरोपी ने हरिद्वार के ज्वालापुर से चोरी करने की जानकारी दी है, जिसके आधार पर ट्रक को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के एसआई कपिलदेव शुक्रवार रात वहलना-पीनना बाईपास पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना के आधार पर एक ट्रक को रोककर उसके चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। एसआई के अनुसार चालक की तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा-कारतूस बरामद किया गया। वहीं, जांच में बरामद ट्रक के भी कागजात नहीं मिले, जिसके संबंध में पूछताछ करने पर चालक ने उसे हरिद्वार जनपद के ज्वालापुर से एक सप्ताह पूर्व चोरी करने की जानकारी दी। एसएसआई अक्षय शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मंसूरपुर क्षेत्र के गांव लच्छेड़ा निवासी भागचंद उर्फ पिंटू है, जिससे बरामद किए गए ट्रक के संबंध में हरिद्वार पुलिस से जानकारी ली जा रही है। ट्रक का चेसिस व इंजन नंबर मिटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें