फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की मौत, तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा।
विज्ञापन

रंजिश के चलते एक मजदूर को तीन युवकों ने भैंसा बुग्गी से कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव रूड़कली निवासी अशोक कुमार (30) पुत्र बीर सिंह 11 जून को बाइक से गांव तिस्सा गया था। जब वह लौट रहा था तो रास्ते में पहले से ही गांव के तीन युवक सुनील, समन्दर ,छोटा घात लगाये बैठे थे। जिन्होंने उसे रंजिशन रोक लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। मृतक के भाई किशोर का आरोप है कि तीनों आरोपियों द्वारा उसके भाई की पिटाई करने के बाद उसके ऊपर से बुग्गी उतारी और बुग्गी पर पटककर अधमरा कर उसे मृत समझ वहीं फेंककर फरार हो गये। परिजन घायल को जिला चिकित्सालय ले गये। जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। जहां उपचार के दौरान उसके बड़े भाई अशोक की मेरठ अस्पताल में मौत हो गई। अशोक सबसे बड़ा था। किशोर व रामफल छोटे भाई है, जो गांव से बाहर रहकर कार्य करते है। मृतक के छोटे भाई किशोर ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाने पर हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। मजदूर की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। भोपा इंस्पेक्टर बीपी सिंह यादव ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल में लगी हुई है। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें