फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से रेप का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर किशोरी से रेप का प्रयास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक युवक ने पड़ोस में किशोरी को घर में अकेली पाकर उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में शहर के निकटवर्ती गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि दिन में उसके घर में बेटी अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी युवक उसके घर में घुस आया और उसकी पुत्री को अकेला पाकर उसके साथ रेप करने का प्रयास किया। किशोरी ने शोर मचाया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इसी बीच उसका पुत्र स्कूल से आ गया और उसने देखा की उसकी बहन रो रही है, उसने दरवाजा खोला तो आरोपी ने उसकी बहन को पकड़ रखा था। किशोरी के भाई के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें