किशोरी को अगवा करने का आरोप
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 साल की बेटी 20 जुलाई को सुबह 11 बजे मार्केट जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद से ही किशोरी घर नहीं लौटी, जिस पर चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन हरसंभव प्रयास के बावजूद उसका सुराग नहीं लगा। परिजनों का कहना है कि तलाशी के दौरान पता चला कि उनकी बेटी को जनकपुरी निवासी मोहित के साथ देखा गया था। इस पर परिजन आरोपी के घर गए, लेकिन वह भी घर से नदारद था। इस पर परिजनों ने आरोपी मोहित पर ही बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस आरोपी के साथ ही किशोरी की भी तलाश कर रही है।
युवती संदिग्ध हालात में लापता
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र निवासी अशोक कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी रीना उर्फ गुड़िया 19 जुलाई को बिना किसी को बताए संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई। युवती की हरसंभव नाते-रिश्तेदारों में तलाश की जा चुकी है, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। परिजनों ने बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।