फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरला में फिजा बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस फोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
शरारती तत्वों ने धर्मस्थल में मांस और खून फेंका
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। ईद-उल-अजहा पर शरारती तत्वों ने नेशनल हाईवे स्थित बरला के धर्मस्थल में मांस और खून डालकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इस धटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सीओ सदर को लोगों का विरोध झेलना पड़ा। लोगों ने उनका घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने आनन-फानन में धर्मस्थल की सफाई करा दी। सीओ सदर और एसडीएम ने स्थिति को भांपते हुए दूसरे समुदाय के पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर ली है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति है। इसके बावजूद इसके बरला गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।
छपार थाना क्षेत्र के गांव बरला में दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर स्टेट बैंक के बराबर में धर्मस्थल है। इसके पास ही दूसरे समुदाय की मदीना कालोनी है। शनिवार की दोपहर करीब 1.30 बजे कुछ लोगों ने धर्मस्थल का दरवाजा खुला देखा। कुछ शक होने पर लोगों ने धर्मस्थल के अंदर जाकर देखा तो मांस रखा था और खून बिखरा पड़ा था। धर्मस्थल में मांस पड़ा होने की खबर कुछ ही देर में पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश बढ़ता गया। घटनास्थल से चंद कदमों पर ही पुलिस चौकी भी मौजूद है। सूचना पर एसडीएम सदर शीतल प्रसाद गुप्ता और सीओ सदर योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्हें लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। लोगों ने उनका घेराव कर लिया। भाजपा नेता राकेश आडवाणी और ग्रामीणों की अधिकारियों के साथ नोकझोंक हुई। उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी कर दी। पुलिस ने आनन-फानन में धर्मस्थल में सफाई करा दी। तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। पुरकाजी, छपार पुलिस को भी बुला लिया गया। शाम ग्राम प्रधान के पति अरविंद त्यागी के अलावा प्रवीण त्यागी, अंकुर, अनिल त्यागी व दुष्यंत की ओर से दी गई संयुक्त तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सदर ने बताया कि गांव की फिजा बिगड़ने नहीं दी जाएगी। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। दोषियों को जेल भेजा जाएगा। गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।
खुले में पशु कटान की अनुमति नहीं
छपार। गांव बरला में कुर्बानी के लिए खुले में पशु काटने की अनुमति नहीं है। लोग घरों में कटान करते हैं और कचरा एवं खून नालियों में बहा देते थे, जिससे दूसरे समुदाय के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसको देखते हुए 29 अगस्त को सीओ सदर और एसडीएम सदर ने गांव के दोनों समुदाय के जिम्मेदार लोगों की मीटिंग बुलाई थी। उसमें निगरानी के लिए मुस्लिम समुदाय के पांच लोगों की एक समिति बनाई गई थी। उन्होंने शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी भी ली थी। आरएसएस के जिला सह संयोजक दिनेश त्यागी, राजसिंह त्यागी ने जिम्मेदार लोगों से वार्ता कर उन छह जिम्मेदार तसलीम त्यागी, मोहम्मद मोहर्रम, अब्दुल वली, एजाज, पूर्व प्रधान इस्लाम और जुबैर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। बाद में इनके खिलाफ प्रधान के पति की ओर से तहरीर दी गई। सीओ ने बताया कि फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच में जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

रासुका की कार्रवाई की मांग
छपार। धर्मस्थल प्रकरण की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक प्रमोद ऊंटवाल भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूरी जानकारी ली। बाद में उन्होंने छपार थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव गुप्ता को आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने और रासुका लगाने को कहा। इस दौरान गांव के दोनों समुदाय के सतबीर त्यागी, रवि, विमल त्यागी, मोनू, मास्टर, ओमपाल, भूषण त्यागी, तेल्लूराम, नजीर, गफ्फार, अब्दुल वली, एजाज आदि जिम्मेदार लोग मौजूद थे। बाद में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता, प्रदीप त्यागी, विकास शर्मा व चिराग भी मौके पर पहुंचे। कहा कि वे इस संबंध में एसएसपी से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें